-
पांच अन्य की हालत गंभीर
-
लंका दहन उत्सव के लिए पटाखे तैयार करते समय हुआ हादसा
भुवनेश्वर। नयागढ़ जिले के दशपल्ला थाना क्षेत्र के नुआगांव में हुए पटाखा विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे एक युवक की एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मीणागड़िया गांव के बापी नाहक के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, बापी नाहक अपने घर पर आगामी लंका दहन उत्सव 7 अप्रैल के लिए पटाखे तैयार कर रहा था, उसी दौरान यह विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी उसकी चपेट में आ गए।
पांच लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में दो महिलाओं और एक नाबालिग लड़के सहित छह लोग गंभीर घायल हुए थे। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां से सबसे गंभीर मरीजों को डॉक्टरों ने तुरंत रेफर किया। इनमें से एम्स भुवनेश्वर में 2 मरीज भर्ती हैं, जबकि एससीबी मेडिकल कॉलेज, कटक में 3 का इलाज चल रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने पुष्टि की है कि धमाका पटाखे तैयार करते समय हुआ। जांच की जा रही है कि क्या पटाखे अवैध तरीके से बनाए जा रहे थे? इस दौरान क्या सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया? पुलिस टीम घटनास्थल पर जाकर नमूने एकत्र कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
