Home / Odisha / ओड़िया नववर्ष से पहले नितिन गडकरी बड़ा तोहफा

ओड़िया नववर्ष से पहले नितिन गडकरी बड़ा तोहफा

  •     ओडिशा में कुरुममपुरी-राज खड़ियार मार्ग के विकास को 447.11 करोड़ मंजूर

  •    उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने जताई कृतज्ञता

भुवनेश्वर। ओड़िया नववर्ष पर ओडिशा को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। रुमपुरी-राज खड़ियार सेक्शन के अपग्रेडेशन के लिए 447.11 करोड़ की स्वीकृति मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है।

यह परियोजना एनएच-353 और एनएच-59 के माध्यम से ओड़िशा–छत्तीसगढ़ संपर्क को और मजबूत करेगी तथा दोनों राज्यों के बीच सड़क नेटवर्क, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को गति देगी।

सिंहदेव ने बताया कि यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना न केवल राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, बल्कि दारिंगबाड़ी और सुनाबेड़ा जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच में सुधार, सड़क सुरक्षा में वृद्धि और नुआपड़ा, बलांगीर, कलाहांडी, कंधमाल और गंजाम जिलों में स्थानीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने इसे गतिशक्ति योजना के तहत क्षेत्र में समृद्धि और प्रगति की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी थी कि इस परियोजना के तहत कुल 103.52 किलोमीटर लंबाई वाले सेक्शन का उन्नयन किया जाएगा। एनएच-353 और एनएच-59 मिलकर रायपुर महासमंद क्षेत्र (छत्तीसगढ़) से ओडिशा तक का महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय मार्ग बनाते हैं, जो आगे ब्रह्मपुर और गोपालपुर पोर्ट तक जाता है।

परियोजना में ब्लैक स्पॉट सुधार और पक्के शोल्डर का निर्माण शामिल है, जिससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, खासकर दोपहिया वाहनों के लिए, जो इस क्षेत्र में अधिकांश यातायात का हिस्सा हैं। इसके साथ ही यह सड़क परियोजना पर्यटन बढ़ाने और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति देने में भी सहायक होगी।

गडकरी ने इस परियोजना को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, सड़क सुरक्षा, पर्यटन और आर्थिक विकास के दृष्टिकोण से परिवर्तनकारी पहल करार दिया।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …