Home / Odisha / ओडिशा में 30 जिलों में 1,889 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में 30 जिलों में 1,889 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन

  •     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने किया वर्चुअल शुभारंभ

भुवनेश्वर। ओडिशा में जमीनी स्तर पर बाल देखभाल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 30 जिलों में बनाए गए 1,889 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों (एडब्ल्यूसी) का आज वर्चुअल उद्घाटन किया गया। उद्घाटन उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास, मिशन शक्ति और पर्यटन मंत्री प्रभाती परिडा ने किया। इस मौके पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रबी नारायण नायक भी डब्ल्यूसीडी सम्मेलन कक्ष में उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण और समावेशी अवसंरचना के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सुंदर, सक्षम, सुदृढ़ आंगनवाड़ी हमारा लक्ष्य है। उपमुख्यमंत्री ने बालेश्वर, गंजाम, कटक, अनुगूल, देवगढ़ सहित कई जिलों के प्रशासन से बातचीत की और आंगनबाड़ी भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की, ताकि सभी भवन समय पर तैयार हों और योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित हो सके।

मंत्री रबी नारायण नायक ने राज्य में तेज गति से हो रहे विकास को रेखांकित करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे बच्चे ही 2036 तक विकसित ओडिशा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि यह पहल महिला एवं बाल विकास विभाग और पंचायती राज एवं पेयजल विभाग के बीच प्रभावी समन्वय का परिणाम है।

उद्घाटन कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त-सह-सचिव डॉ मृणालिनी तथा दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। राज्य के सभी 30 जिलों के कलेक्टर, सीडीओ, डीएसडब्ल्यू, सीडीपीओ और अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …