Home / Odisha / चौद्वार जेल ब्रेक मामले में दूसरा फरार कैदी ऋषिकेश से गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चौद्वार जेल ब्रेक मामले में दूसरा फरार कैदी ऋषिकेश से गिरफ्तार

  •     तीन फरार कैदियों में से अब तक दो पकड़ाए

भुवनेश्वर। चौद्वार जेल ब्रेक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट पुलिस की एक विशेष टीम ने फरार कैदी को उत्तराखंड के ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है।

ओडिशा के डीजीपी वाईबी खुरानिया ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी राजा साहनी छिपकर भेष बदलकर रह रहा था। उसे ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा लाया जा रहा है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साहनी की गिरफ्तारी के साथ ही तीन फरार कैदियों में से दो अब तक पकड़े जा चुके हैं। इससे पहले सह-आरोपी मधुकांत रणा को वृंदावन से गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि कैदी 2025 दशहरा के दिन जेल की ग्रिल काटकर फरार हो गए थे, जिससे जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें अंदरूनी मदद की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है। फिलहाल, तीसरे फरार कैदी की तलाश जारी है और मामले में जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …