भुवनेश्वर। बीजद मुखिया नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में नरला से बीजद विधायक मनोरमा मोहंती के आवास पर हुई कथित अभद्रता की घटना पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रविवार को हुए इस घटनाक्रम में लोकतांत्रिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई गईं। उन्होंने बताया कि “घर में केवल एक घरेलू सहायक मौजूद थी, जिसके साथ अभद्र व्यवहार हुआ। लोकतंत्र में ऐसा क्या हो रहा है कि इस तरह की घटनाएं हो रही हैं? बीजद का आरोप है कि विधायक के पति दुर्गा प्रसाद मोहंती पर दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने निवास में अनुचित व्यवहार किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
