Home / Odisha / बीजद सांसद सस्मित पात्र का संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बीजद सांसद सस्मित पात्र का संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा

  •     पात्र ने दुबे के उन बयानों को अपमानजनक और झूठा बताया

  •     कहा – ऐसे व्यक्ति की अध्यक्षता में समिति में बने रहना मेरे लिए नैतिक रूप से उचित नहीं

  •  राज्यसभा के भीतर विरोध जताने के बाद सदन से वॉकआउट किया

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के राज्यसभा सांसद डॉ सस्मित पात्र ने रविवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा दे दिया। यह समिति दुबे की अध्यक्षता में कार्यरत है।

इसके बाद सोमवार को राज्यसभा के भीतर विरोध जताने के बाद बीजद सांसद सदन से वॉकआउट भी कर गए।

पात्र ने दुबे के उन बयानों को अपमानजनक और झूठा बताया जिनमें पूर्व ओडिशा मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी बीजू पटनायक को 1960 के दशक में सीआईए व अमेरिकी खुफिया गतिविधियों से जोड़ने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे दावे ओडिशा के गौरव, धरतीपुत्र बीजू पटनायक की विरासत का अपमान हैं। दुबे के दावों को सिरे से खारिज करते हुए सस्मित पात्र ने कहा कि बीजू पटनायक का जीवन देशभक्ति, साहस और वैश्विक मानवता की मिसाल है। उन्होंने पटनायक के ऐतिहासिक योगदानों की याद दिलाई कि 1947 में कश्मीर में सैनिक पहुंचाना, इंडोनेशियाई स्वतंत्रता सेनानियों की मदद, द्वितीय विश्व युद्ध में नाजियों के खिलाफ सोवियत संघ का समर्थन, और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी सक्रिय भूमिका कैसी रही।

पात्र ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व के बारे में इस प्रकार के बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। ऐसे व्यक्ति की अध्यक्षता में समिति में बने रहना मेरे लिए नैतिक रूप से उचित नहीं है। ओडिशा में बीजू पटनायक आज भी एक भावनात्मक और प्रेरणादायी व्यक्तित्व माने जाते हैं। उनकी राजनीतिक विरासत और अदम्य साहस की कहानियाँ ओडियाओं के दिलों में आज भी जीवित हैं।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …