Home / Odisha / सोरो में लापता लड़का तालाब में मृत मिला

सोरो में लापता लड़का तालाब में मृत मिला

बालेश्वर। बालेश्वर जिले के सोरो थाना अंतर्गत रायपुर गांव में घर के पास खेलते समय लापता हुआ तीन वर्षीय लड़का सुभम घर के पास एक तालाब के अंदर मृत पाया गया। नए साल पर इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सोमवार से लगातार तलाश अभियान के बाद घर के पास एक खाली पड़े तालाब से उसका शव निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।

बताया जाता है कि रायपुर गांव के मोहन साहू का बेटा शुभम अपनी बहन के साथ खेलते समय लापता हो गया था। परिवार और ग्रामीणों ने विभिन्न तालाबों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। हताश होकर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने खोजी कुत्तों के साथ तलाशी अभियान चलाया। डूबने की आशंका पर फायर ब्रिगेड ने गांव के तालाब में सर्च अभियान चलाया था।

Share this news

About desk

Check Also

खड़गे का बयान सोची-समझी रणनीति का हिस्सा : डॉ स्वदेश सिंह

भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं ओडिशा के सह-प्रभारी डॉ स्वदेश सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष …