Home / Odisha / पारादीप बंदरगाह पर चेतावनी संकेत-2

पारादीप बंदरगाह पर चेतावनी संकेत-2

  •     गजपति के प्रमुख पर्यटन स्थल 29 अक्टूबर तक बंद

  •     समुद्री गतिविधियों पर निगरानी

भुवनेश्वर। चक्रवात के खतरे को देखते हुए पारादीप बंदरगाह पर चेतावनी संकेत-2 जारी किया गया है। बंदरगाह प्रशासन ने मालवाहक जहाजों, भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों, मछली पकड़ने वाली नौकाओं और ड्रेजरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। बंदरगाह और समुद्र में लंगर डाले जहाजों को आगे के आदेश के अनुसार तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

पारादीप के समुद्र तटों और आसपास के तटीय क्षेत्रों में लोगों के प्रवेश पर मौसम की स्थिति सामान्य होने तक रोक लगा दी गई है। प्रशासन का उद्देश्य समुद्र में ऊंची लहरों और तेज हवाओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है।

गजपति के पर्यटन स्थल 29 अक्टूबर तक बंद

लगातार बारिश की आशंका और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए गजपति जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को 29 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। इनमें महेंद्रगिरि की पहाड़ियां भी शामिल हैं। जिला पर्यटन अधिकारी की ओर से पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन को आशंका है कि भारी बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए पर्यटकों को संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शहरी निकायों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश

    हवा संबंधी चेतावनी और एसआरसी की सलाह के बाद उषा पाढ़ी ने दिया …