Home / National / गोवा के समीप मिग लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

गोवा के समीप मिग लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

नई दिल्ली- शनिवार दोपहर के समय एक मिग-29के दो सीटों वाला लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण के लिए गोवा के डाबोलिम नौसेना एयर बेस से उड़ान उड़ान भरा, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद पक्षियों के झुंड से उसका सामना हो गया। पायलट ने देखा कि बायां इंजन बाहर निकल गया था और दायें इंजन में आग लग गई थी। मानक संचालन प्रक्रियाओं के जरिये विमान को ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन आपात स्थिति के कारण उसमें सफलता नहीं मिली। पायलटों ने बुद्धिमानी दिखाई और वे विमान को घनी आबादी वाले क्षेत्र से दूर जाकर सुरक्षित बाहर गये। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए नौसेना द्वारा एक जांच समिति स्थापित की गई है। पायलट कैप्टन एम. शोखंद और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव सुरक्षित हैं और उन्हें बचा लिया गया है। जमीन पर भी किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …