Home / International / नेपाल में विभिन्न देशों के राजदूतों से मिले प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, किया सामूहिक संवाद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल में विभिन्न देशों के राजदूतों से मिले प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, किया सामूहिक संवाद

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज काठमांडू स्थित विभिन्न देशों के राजदूतों और कूटनीतिक मिशनों के प्रमुखों के साथ सामूहिक बैठक और संवाद किया। प्रधानमंत्री शाह ने सुशासन, आर्थिक विकास और नेपाली नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता जताई।
प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् कार्यालय, सिंहदरबार में हुई इस बैठक में भारत, पाकिस्तान, कोरिया गणराज्य, ब्रिटेन, कतर, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, इज़राइल, जापान, बांग्लादेश, जर्मनी, मिस्र, श्रीलंका, सऊदी अरब, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के राजदूत एवं मिशन प्रमुख उपस्थित रहे। राजदूतों और मिशन प्रमुखों ने प्रधानमंत्री शाह को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने नेपाली जनता के हित में परिणाम देने वाले सरकारी कार्यों में सहयोग और समर्थन का भी आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री शाह ने नेपाल की संतुलित और व्यावहारिक विदेश नीति को दोहराते हुए पड़ोसी, मित्र देशों और विकास साझेदारों के साथ विश्वास, पारस्परिक सम्मान और साझा समृद्धि पर आधारित संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शांति सभी की साझा प्राथमिकता होनी चाहिए और विदेशों में कार्यरत नेपाली श्रमिकों तथा प्रवासी नेपाली समुदाय की सुरक्षा और हित सरकार की उच्च प्राथमिकता में हैं।
इस अवसर पर विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार असीम शाह, मुख्य सचिव सुमनराज अर्याल, विदेश सचिव अमृत राई तथा अन्य सरकारी अधिकारी भी उपस्थित रहे।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह और उनके मंत्रियों की संपत्ति भी जांच के दायरे में

काठमांडू। नेपाल के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों की संपत्ति की …