Home / Sports / आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल-पिस्टल : भारतीय पुरुष निशानेबाज 10 मीटर पिस्टल फाइनल से चूके
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल-पिस्टल : भारतीय पुरुष निशानेबाज 10 मीटर पिस्टल फाइनल से चूके

नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज़ बुधवार को लास गाबियास शूटिंग रेंज में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप राइफल-पिस्टल के 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। मिश्रित टीम 10 मीटर स्पर्धा में कल स्वर्ण जीतने वाले मुकेश नेलावली भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रहे और 14वें स्थान पर रहे।
86 निशानेबाज़ों की क्वालिफिकेशन राउंड में मुकेश ने 579-21x (94, 98, 98, 97, 95) का स्कोर किया, जो फाइनल कट-ऑफ से दो अंक कम था। फाइनल में जगह 581-20x के स्कोर के साथ एंटोन अरिस्तारखोव ने बनाई। चीन के शिए यू 588-18x के साथ क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहे।
हालांकि भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आकाश भारद्वाज का रहा, जिन्होंने 580-26x का स्कोर कर 10वां स्थान हासिल किया, लेकिन वे केवल रैंकिंग अंक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। अन्य भारतीयों में उज्ज्वल मलिक 577-17x के साथ 22वें, परमोड कुमार 574-16x के साथ 39वें स्थान पर रहे। वरुण तोमर, जो रैंकिंग अंक के लिए खेल रहे थे, 569-13x के साथ 63वें स्थान पर रहे।

25 मीटर पिस्टल महिला में रिदम और दिव्या की अच्छी शुरुआत

रिदम सांगवान और दिव्या टीएस ने 25 मीटर पिस्टल महिला स्पर्धा के प्रिसिजन चरण में अच्छी शुरुआत की और दोनों शीर्ष-8 में बनी हुई हैं। रिदम ने 99, 96, 97 के साथ कुल 292-9x का स्कोर किया, जबकि दिव्या ने 96, 98, 97 के साथ 291-8x का स्कोर बनाया।
तीसरी भारतीय निशानेबाज़ सिमरनप्रीत कौर बरार का दिन अच्छा नहीं रहा और उन्होंने 93, 94, 95 के साथ 282-5x का स्कोर किया।
अभिध्न्या अशोक पटेल और चिंकी यादव ने क्रमशः 286-8x और 277-7x का स्कोर किया।
25 मीटर पिस्टल महिला का रैपिड चरण और फाइनल कल आयोजित होगा। वहीं, 10 मीटर एयर राइफल पुरुष की क्वालिफिकेशन और फाइनल तथा 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस महिला का एलिमिनेशन राउंड भी कल खेला जाएगा।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …