-
इंडो एशियन टाइम्स के श्रीजन सम्मान समारोह .02 में ओडिशा युवा गौरव सम्मान से होंगे सम्मानित
-
वर्ल्ड स्किल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किए थे शानदार प्रदर्शन, राज्य को मिला देश में नंबर 1 स्थान
-
“विकसित ओडिशा 2036” पर भी होगा विशेष आयोजन
-
ओडिशा गौरव सम्मान के साथ भविष्य निर्माण की दिशा में बड़ा कदम
भुवनेश्वर। इण्डो एशियन टाइम्स के तत्वावधान में श्रीजन सम्मान समारोह .02 में ओडिशा के 57 युवा प्रतिभाओं को ओडिशा गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 23 अप्रैल, गुरुवार को शाम चार बजे से भुवनेश्वर के वीएसएस नगर स्थित द इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एपल्याड न्यूट्रीशन में आयोजित होगा।
श्रीजन सम्मान समारोह .02 में ओडिशा के समग्र विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से “न्यू एरा: विकसित ओडिशा 2036” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में युवा भागीदारी, सामाजिक विकास, स्वास्थ्य सेवा, आतिथ्य, कौशल विकास, भाषा और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इस प्रतिष्ठित अवसर पर “ओडिशा युवा गौरव सम्मान” प्रदान किया जाएगा, जिसमें राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। विश्व कौशल केंद्र भुवनेश्वर के मार्गदर्शन में इन 57 प्रतिभाशाली युवा प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर ओडिशा का नाम रोशन किया है और ओडिशा देश में नंबर-1 स्थान हासिल किया था।
आयोजकों ने बताया कि इन सभी युवा प्रतिभाओं को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना है, जो सितंबर में चीन के शंघाई में आयोजित होगी।
विश्व कौशल केंद्र, ओडिशा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रंजन महापात्र के नेतृत्व में इन 57 छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को गौरवान्वित किया है। इन प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धि राज्य के कौशल विकास क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।
विश्व कौशल केंद्र, ओडिशा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रंजन महापात्र ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल छात्रों की व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे ओडिशा के लिए गर्व का विषय है। इस तरह की सफलताएं यह साबित करती हैं कि राज्य के युवा हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं और उन्हें सही दिशा व अवसर मिलने पर वे किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
उन्होंने इस कार्यक्रम की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के “ओडिशा युवा गौरव सम्मान” समारोह युवाओं की प्रतिभा को सामाजिक पहचान दिलाने का कार्य करते हैं। इससे उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलता है, जो भविष्य में और बड़ी उपलब्धियों की ओर प्रेरित करता है। साथ अन्य युवाओं को आगे ने के लिए प्रेरित करते हैं। यह आयोजन ओडिशा के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस भव्य आयोजन में 300 से अधिक अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही विकसित ओडिशा-2036 के विजन को साकार करने में यह मंच समाज के विविध वर्गों को एक साथ लाकर ओडिशा के समग्र विकास की दिशा में सामूहिक सोच और संवाद को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिससे प्रेरणा का एक व्यापक वातावरण तैयार होगा।
यह आयोजन केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि ओडिशा के भविष्य की रूपरेखा तय करने का एक सशक्त प्रयास भी होगा। यहां उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के विचार और अनुभव राज्य के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के मंच से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की गति और तेज होगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

