Home / Odisha / बलांगीर में किडनी रोग का प्रकोप से 20 की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बलांगीर में किडनी रोग का प्रकोप से 20 की मौत

  •     12 गंभीर रूप से बीमार

  •     दूषित पानी की वजह से फैल रहा रोग

  •     गांव में सुरक्षित पेयजल की भारी कमी का दावा

  •     प्रशासन ने स्वास्थ्य शिविर लगाया, लेकिन ग्रामीण बोले-अब तक उपेक्षित

  •     पात्रपल्ली गांव में 20 की जान जाने हड़कंप

टिटिलागढ़। बलांगीर जिले के लोईसिंगा ब्लॉक स्थित पात्रपल्ली गांव में किडनी रोग का गंभीर प्रकोप सामने आया है। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 ग्रामीण अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

उच्च फ्लोराइड वाला दूषित पानी मौत की वजह

गांव के लोगों के अनुसार स्थानीय ट्यूबवेल का पानी अत्यधिक फ्लोराइड युक्त है, जिसके कारण लगातार बीमारियां फैल रही हैं। सुरक्षित पेयजल उपलब्ध न होने से ग्रामीणों को मजबूरी में वही पानी पीना पड़ रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

लगभग 100 आदिवासी परिवारों के इस गांव में करीब 500 लोग रहते हैं, लेकिन यहां न तो सोलर वाटर सिस्टम काम कर रहा है और न ही नजदीकी गधुआ बांध का पानी उपयोग योग्य रह गया है।

रिपोर्ट में खतरनाक फ्लोराइड स्तर

30 मार्च को जनसुनवाई में शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया और 2 अप्रैल को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। ग्रामीणों के खून के नमूने लिए गए, जिनकी रिपोर्ट में चौंकाने वाला फ्लोराइड स्तर सामने आया है।

कहा जा रहा है कि अब अधिकारियों द्वारा एक बड़े मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारी की जा रही है, ताकि स्थिति का विस्तृत आकलन किया जा सके।

स्थानीय नेता सत्यनारायण भोई और ब्रजमोहन बिसोई ने गांव का दौरा कर प्रशासन से तुरंत सुरक्षित पेयजल आपूर्ति बहाल करने और चिकित्सा सहायता बढ़ाने की मांग की है।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …