Home / Odisha / दिल्ली रवाना हुए नवीन पटनायक

दिल्ली रवाना हुए नवीन पटनायक

  •     हृदय सर्जरी के बाद बीमार बड़े भाई से करेंगे मुलाकात

भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक शुक्रवार को अपने अस्वस्थ बड़े भाई प्रेम पटनायक से मिलने के लिए नई दिल्ली रवाना हुए। प्रेम पटनायक का हाल ही में हृदय का ऑपरेशन हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, प्रेम पटनायक को राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उनकी हृदय सर्जरी हुई। नवीन पटनायक का यह दौरा मुख्य रूप से अपने भाई के स्वास्थ्य का हाल जानने और उनके साथ समय बिताने के लिए है।

बीजद के वरिष्ठ नेता देवी प्रसाद मिश्र ने इस यात्रा को व्यक्तिगत बताया। उन्होंने कहा कि नवीन बाबू अपने बड़े भाई प्रेम पटनायक से मिलने दिल्ली गए हैं, जो बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। यह उनका निजी दौरा है।

रवाना होने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रणव प्रकाश दास, अशोक पंडा, अतनु सब्यसाची नायक, सुशांत राउत, संजय दासवर्मा, सलुगा प्रधान और टुकुनी साहू ने एयरपोर्ट पर उन्हें विदा करने पहुंचे।

बताया जा रहा है कि नवीन पटनायक कुछ दिनों तक नई दिल्ली में रुककर अपने परिवार के साथ रहेंगे, जब तक उनके बड़े भाई स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …