Home / Odisha / नवीन पटनायक से मिले जाजपुर के बीजद नेता
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नवीन पटनायक से मिले जाजपुर के बीजद नेता

  • संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

भुवनेश्वर। जाजपुर जिले के बीजू जनता दल (बीजद) के नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो नवीन पटनायक से उनके निवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात जाजपुर विधायक प्रमिला मल्लिक के आवास पर हुई बैठक के बाद हुई।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रमिला मल्लिक ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला स्तर पर और भी बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जाजपुर जिले में छात्र, युवा और महिला संगठनों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए जो रणनीति तैयार की गई है, उसके बारे में पार्टी सुप्रीमो नवीन पटनायक को अवगत कराया गया है। मल्लिक के अनुसार, नवीन पटनायक ने इस रणनीति पर संतोष व्यक्त करते हुए उसी के अनुसार आगे काम करने की सलाह दी है।

प्रमिला मल्लिक ने यह भी कहा कि बीजद एक बड़ा और मजबूत संगठन है। यदि एक व्यक्ति जाता है, तो दस नए लोग जुड़ते हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कई लोग फिर से बीजद में शामिल होंगे और पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …