Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने भारत की परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री ने भारत की परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भारत की परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना करते हुए इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

सोशल मीडिया एक्स पर जारी अपने बयान में उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि कलपक्कम (तमिलनाडु) स्थित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) में पहली बार क्रिटिकलिटी हासिल करना देश की ऊर्जा यात्रा में एक परिवर्तनकारी कदम है।

मुख्यमंत्री ने इसे भारत की वैज्ञानिक उत्कृष्टता और उन्नत परमाणु तकनीक में महारत हासिल करने की रणनीतिक दूरदर्शिता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि थोरियम आधारित ऊर्जा की अपार संभावनाओं को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे देश को दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता भारत को वैश्विक स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी।

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाने वाले सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और संबंधित हितधारकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …