-
पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दोनों नेताओं पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई
भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) ने पूर्व भद्रक लोकसभा सांसद मंजुलता मंडल और उनके पति, धामनागर के पूर्व विधायक मुक्तिकांत मंडल को पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया है।
6 अप्रैल 2026 को बीजद के उपाध्यक्ष प्रदीप जेना द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, दोनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया गया। मंजुलता मंडल पार्टी की राज्य परिषद की सदस्य हैं, जबकि मुक्तिकांत मंडल भद्रक जिला समिति के सदस्य के रूप में जुड़े थे।
पार्टी ने आरोप लगाया है कि दोनों नेता ऐसी गतिविधियों में शामिल थे, जो संगठन के हितों के विपरीत थीं। इसके चलते बीजद नेतृत्व ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
