Home / Odisha / नेताओं के लगतार बीजद छोड़ना चिंता का विषय – गणेश्वर बेहरा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेताओं के लगतार बीजद छोड़ना चिंता का विषय – गणेश्वर बेहरा

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता गणेश्वर बेहरा ने पार्टी से नेताओं और कार्यकर्ताओं के लगातार अलग होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इसका संगठन पर निश्चित रूप से प्रभाव पड़ेगा।

मीडिया से बातचीत में बेहरा ने कहा कि कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ना बीजद के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्वीकार किया कि इससे संगठन कमजोर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है कि कुछ साथी दल छोड़कर चले गए हैं। इसका असर संगठन पर जरूर पड़ेगा।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी इस चुनौती से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। बेहरा के अनुसार, संगठन को मजबूत करने के लिए नए सिरे से योजना बनाई जा रही है, ताकि भविष्य में पार्टी और अधिक सशक्त होकर उभरे।

गणेश्वर बेहरा ने दो राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने को भी चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं संगठन के लिए गंभीर संकेत हैं और इनसे पार्टी की आंतरिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।

इसके अलावा, उन्होंने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जिन्होंने निर्वाचित होने के बाद पार्टी के खिलाफ मतदान किया। उनके अनुसार, इस प्रकार की गतिविधियां संगठन की एकजुटता को प्रभावित करती हैं और इससे कार्यकर्ताओं के मनोबल पर भी असर पड़ता है।

बेहरा ने भरोसा जताया कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ता मिलकर इन चुनौतियों का सामना करेंगे और संगठन को फिर से मजबूत बनाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से बीजद से अनेक नेता पार्टी छोड़कर सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …