-
विशिष्ट अतिथियों ने पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
भुवनेश्वर। रणपुर प्रजामंडल आंदोलन में अदम्य साहस और असाधारण त्याग का परिचय देते हुए अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद रघुनाथ मोहंती और दिवाकर परिडा को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान और देशभक्ति आज भी समाज को प्रेरित कर रही है तथा उनके आदर्श सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे।
शनिवार सुबह 8:30 बजे भुवनेश्वर के यूनिट-9 स्थित रघु–दिवाकर की प्रतिमाओं पर विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक (तकनीकी) गुरबीर सिंह, उप-निदेशक सुचेता प्रियदर्शिनी, सहायक निदेशक दीपक कुमार साहू, रघु–दिवाकर स्मृति परिषद के महासचिव ब्रजबंधु परिड़ा तथा पूर्व सेल्स टैक्स आयुक्त राधामोहन महापात्र सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर शहीदों को नमन किया।
इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी तथा रघु–दिवाकर स्मृति परिषद के सदस्य भी उपस्थित रहे और शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
