Home / Odisha / इंडिया स्किल्स 2025-26 में ओडिशा नंबर-1

इंडिया स्किल्स 2025-26 में ओडिशा नंबर-1

  •     57 मेडल जीतकर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  •     कौशल विकास में ओडिशा का दमदार प्रदर्शन

  •     कौशल शिक्षा मंत्री ने कहा- ओडिशा बनेगा ‘ग्लोबल टैलेंट हब’

भुवनेश्वर। इंडिया स्किल्स 2025-26 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 57 मेडल जीतकर देश का सर्वोच्च स्थान हासिल किया। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में प्रतियोगिता का समापन हुआ।

Wsc

 

कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री संपद चंद्र स्वाईं ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि ओडिशा की विश्वस्तरीय ट्रेनिंग, मजबूत संस्थागत समर्थन और कौशल उत्कृष्टता की संस्कृति को दर्शाती है। मंत्री ने भरोसा जताया कि ओडिशा आने वाले वैश्विक मंचों पर भी शानदार सफलता हासिल करेगा।

अधिकारियों ने प्रतिभागियों के जज्बे को सराहा

कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग के आयुक्त-सचिव भूपेंद्र सिंह पूनिया एवं वर्ल्ड स्किल सेंटर के सीईओ रश्मि रंजन महापात्र ने प्रतियोगियों की मेहनत और तकनीकी दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन ने ओडिशा के स्किलिंग इकोसिस्टम की मजबूती को देशभर में स्थापित कर दिया है।

90 प्रतिभागियों में से 57 विजेता

ओडिशा के 90 प्रतिभागियों में से 15 ने स्वर्ण, 12 ने रजत तथा 14 ने कांस्य जीता। इसके साथ ही 16 मेडेलियन फॉर एक्सीलेंस हैं। कुल 57 प्रतिभागियों ने पदक व सम्मान हासिल किए। विजेताओं का भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

देशभर से 650 से अधिक प्रतिभागियों ने ली थी भागीदारी

नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 650 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताएं निर्माण, विनिर्माण, आईसीटी, क्रिएटिव आर्ट्स और सर्विस सेक्टर सहित कई क्षेत्रों में आयोजित की गईं। मुख्य आयोजन स्थल ग्रेटर नोएडा रहा, जबकि कुछ प्रतिस्पर्धाएं ओडिशा व अन्य राज्यों के प्रमुख केंद्रों में संपन्न हुईं।

अब विश्व कौशल प्रतियोगिता में चमकेंगे ओडिशा के सितारे

राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता अब विश्व स्किल्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनसे देश को वैश्विक मंच पर गौरव दिलाने की उम्मीद है।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …