Home / Odisha / भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर 80 रुपये में बिक रहा पानी की बोतल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर 80 रुपये में बिक रहा पानी की बोतल

  •     भीषण गर्मी में लोगों के समक्ष प्यास बुझाने का संकट

  •     यात्रियों में देखने को मिली नाराजगी, उठाए कई सवाल

  •     हवाई यात्रा महंगी, फिर पानी भी इतना महंगा क्यों?

भुवनेश्वर। ओडिशा में बढ़ती गर्मी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान में लगातार उछाल के बीच एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट के बाहरी परिसर में पानी की एक बोतल 80 रुपये में बिकने से यात्रियों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। पानी की बोतल के बढ़े दाम यात्रियों को चुभ रहे हैं।

यात्रियों का कहना है कि जब यात्री हवाई यात्रा टिकट का किराया सभी सुविधाओं को जोड़कर लेता है, तो पार्किंग, खाने-पीने की चीजें और पानी महंगी क्यों।

एक यात्री का कहना था कि हवाई किराया के निर्धारण में ये सभी शामिल होते हैं। अब पानी की बोतल की 80 रुपये में बेचने का तर्क समझ से परे है, जबकि गर्मी के मौसम में यह सबसे बुनियादी जरूरत है।

यात्रियों का कहना है कि यहां रोजाना सैकड़ों टैक्सी ड्राइवर आते हैं, ऐसे में ये सभी कहां से 80 रुपये में बोतल का पानी खरीदेंगे। इसलिए एयरपोर्ट पर पानी की बोतल के दाम नियमित बाजार दर के अनुसार हों। बुनियादी सुविधाओं को महंगे दाम पर उपलब्ध कराने की प्रथा खत्म की जानी चाहिए। एयरपोर्ट प्रबंधन यात्रियों को राहत देने के लिए कूलिंग व्यवस्था और पेयजल सुविधा मजबूत करे। हालांकि अभी तक इस मामले पर एयरपोर्ट अथॉरिटी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …