भुवनेश्वर । ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपटी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महान मराठा शासक को वीरता, साहस और स्वाभिमान की अद्वितीय मिसाल बताया।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राज्यपाल ने शिवाजी महाराज को “हिंदवी स्वराज्य के अमर शिल्पकार” के रूप में स्मरण करते हुए उनके अदम्य साहस और पराक्रम को नमन किया। उन्होंने कहा कि माँ भारती के इस वीर सपूत का त्याग और संघर्ष युगों-युगों तक राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
राज्यपाल ने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन और आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव अमिट रहेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
