Home / Odisha / खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में ओडिशा की दोनों टीम चैंपियन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में ओडिशा की दोनों टीम चैंपियन

  •     मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी बधाई

भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में ओडिशा की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों के चैंपियन बनने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि यह उपलब्धि ओडिशा के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनजातीय खेल प्रतिभाओं ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक असाधारण सफलता हासिल की है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि ओडिशा के खेल जगत में एक नया अध्याय जोड़ती है और राज्य की समृद्ध खेल परंपरा को और मजबूत बनाती है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी राज्य के खिलाड़ी इसी तरह सफलता की ऊंचाइयों को छूते हुए ओडिशा का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे। उन्होंने दोनों टीमों को उनकी इस उपलब्धि के लिए पुनः बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …