Home / Odisha / कांग्रेस विधायक दल के नेतृत्व में बदलाव की संभावना नहीं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कांग्रेस विधायक दल के नेतृत्व में बदलाव की संभावना नहीं

  •     चर्चाओं के बीच प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास ने दिया बड़ा बयान

  •     कांग्रेस विधायक केवल घूमने के लिए दिल्ली गए

भुवनेश्वर। ओडिशा में कांग्रेस विधायकों के दिल्ली जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष भक्त चरण दास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक केवल घूमने के लिए दिल्ली गए हैं।

दास ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेतृत्व में किसी प्रकार के बदलाव को लेकर जो चर्चाएं चल रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता को बदलने की पार्टी में एक निर्धारित प्रक्रिया है, लेकिन फिलहाल ऐसे किसी परिवर्तन का समय नहीं आया है।

पीसीसी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर फैल रही अटकलों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने दोहराया कि वर्तमान में कांग्रेस विधायक दल के नेता को बदलने को लेकर कोई निर्णय या चर्चा नहीं हो रही है।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …