- 
कहा-हर क्षेत्र में भारत की समृद्ध दे रही है दुनिया को नई दिशा
- 
मिशन 400 के पार हासिल कर मोदी सरकार को लाने को कहा
- 
राजस्थान सेवा संस्थान के कार्यक्रम में शामिल लोगों का कमल खिलाने का वादा
भुवनेश्वर। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कल मंगलवार देर शाम राजधानी भुनवनेश्वर में भारत की समृद्ध की बखान करते हुए एक बार फिर ओडिशा के साथ-साथ केंद्र में कमल खिलाने का आह्वान किया। राजधानी स्थित तेरापंथ भवन में राजस्थान सेवा संस्थान की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उनके इस आह्वान पर वहां उपस्थित लोगों ने राज्य के साथ-साथ केंद्र में कमल खिलाने तथा मोदी सरकार के मिशन 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करने का वादा किया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिड़ला ने कहा कि इस बार का चुनाव देश एवं राज्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व में 10 वर्ष का शासन देंखें तो देश हर सेक्टर में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पुरी दुनिया में भारत का नाम हुआ है। मैं आज भारत के बढ़ते कदम को देख रहा हूं। पुरी दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है। दुनिया में संघर्ष के बीच भारत की आर्थिक, सैन्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी, शिक्षा, रोजगार हर क्षेत्र में हम सबसे आगे हैं। भारत का समृद्ध नेतृत्व आज दुनिया में नेतृत्व कर रहा है। किसी भी सरकार के लिए 10 वर्ष का कार्यकाल बहुत कम होता है। फिर अगर इस 10 वर्ष के कार्यकाल को देंखे तो 65 वर्ष से अधिक विकास हुआ है।
समृद्ध भारत-हमारा योगदान शीर्षक पर संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भारत के साथ दुनिया के लोग विश्वास कर रहे हैं। इस हम सबको गर्व है। भारत के नौजवान आज दुनिया में नेतृत्व कर रहे है।
यहां कोई चला रहा है शासन
उन्होंने कहा कि ओडिशा की नवीन सरकार पर कटाक्ष करते हुए ओम बिड़ला ने कहा कि यहां शासन कोई और चला रहा है। अब बदलाव का मौका आ गया है। दिल्ली में हमारी सरकार बन रही है। ओडिशा में भी बनी तो यहां तेजी से विकास होगा। यहां विकास की अपरा संभावनाएं हैं। इसे दिशा देने की आवश्यकता है। ओडिशा के परिणाम अप्रत्याशित होंगे।केवल संभावनाओ को सदुपयोग करने की आवश्यकता है।
आप में शासन बदलने की क्षमता है
इस कार्यक्रम में राजस्थान के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप राज्य में शासन बदलने में सक्षम हैं। आप में नेतृत्व करने की क्षमता है। आपको अपनी संभावनाओं को सदुपयोग करने की जरूरत है। आप अकेले नहीं हैं, आप सभी ऐसे हैं, जिनके पास कई लोग काम करते हैं। आप उन्हें सदुपयोग करें, ओडिशा के परिणाम अप्रत्याशित होंगे।
सीपी जोशी ने भरा जोश
इस अवसर पर राजस्थान के भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि हम जब भी बंटे, हमारे समाज व देश ने बहुत कुछ खोया है। 2014 से पहले का भारत और आज के भारत में जमीन आसमान का अंतर है। 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। 2014 से पहले तिरंगे का अपमान होता था अब पीएम के एक फो पर रूस-यूक्रेन युद्ध बंद कर देता है। पिछले 10 वर्ष में देश में हर क्षेत्र में काम हुआ है।
इस कार्यक्रम में भुवनेश्वर मारवाड़ी सोसाइटी के अध्यक्ष संजय लाठ, समाज के वरिष्ठ सदस्य अजय अग्रवाल के साथ-साथ राजस्थान की मंत्री मंचासीन थीं। मंच संचालन एवं विवरण मनसुख सेठिया ने किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न घटक के सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को सम्मानित किया।
 Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
				 
		
