Home / Odisha / अनुगुल जिले में 652 आंगनबाड़ी के पास नहीं है अपना भवन  

अनुगुल जिले में 652 आंगनबाड़ी के पास नहीं है अपना भवन  

भुवनेश्वर – अनुगुल जिले के प्रखंड व शहरी निकायों में कुल 1654 आंगनबाड़ी केन्द्र हैं । इनमें से 1002 आंगनबाड़ी केन्द्रों का अपना स्वयं का भवन है, जबकि शेष 652 केन्द्रों का स्वयं का भवन नहीं है । विधायक रमेश चंद्र साए द्वारा पूछे गये एक सवाल के उत्तर में महिला व शिशु कल्याण मंत्री श्रीमती टुकुनी साहू ने विधानसभा में यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि जिन अंगनबाड़ी केन्द्रों का अपना स्वयं का भवन नहीं है, उनके भवन निर्माण का कार्य डिस्ट्रिक्ट मिनरेल फंड (डीएमएफ) से करने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

 

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …