Home / Odisha / कटक बालियात्रा की अवधि एक दिन बढ़ी

कटक बालियात्रा की अवधि एक दिन बढ़ी

कटक- कटक बालियात्रा की अवधि को एक दिन बढ़ा दी गयी है । कटक के जिलाधिकारी भवानी शंकर चईनी ने यह जानकारी दी । उल्लेखनीय है कि कटक में कार्तिक पूर्णिमा के दिन से प्रारंभ हो कर यह बालियात्रा 7 दिनों तक चलता है । इस कारण इस बार यह 19 को समाप्त हो रहा था । प्रशासन ने इसे एक दिन और बढ़ाने का निर्णय किया है। ओडिशा में पहले लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन नाव के जरिये बाली द्वीप, इंडोनेशिया, जावा, सुमात्रा की यात्रा पर व्यापार करने के लिए जाते थे । उसे याद करने के लिए इसका आय़ोजन होता है । इसमें हजारों की संख्या में स्टाल लगाये जाते हैं तथा व्यापार होता है ।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …