Home / Odisha / जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण हादसा, 16 की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण हादसा, 16 की मौत

ऊधमपुर – जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक टैंपो ट्रैक्स के खाई में गिरने से इस हादसे में 16 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डोडा जिले के खिलैनी में मंगलवार को पहाड़ियों से एक टैक्सी करीब दो हजार फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायलों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। हालांकि बताया जा रहा है कि चार से पांच लोग घायल हुए हैं। इनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …