Home / National / महाचक्रवात बुलबलु- बंगाल में झमाझम बारिश, तेज हवा ने थामी रफ्तार

महाचक्रवात बुलबलु- बंगाल में झमाझम बारिश, तेज हवा ने थामी रफ्तार

कोलकाता – महाचक्रवात बुलबुल के प्रभाव के कारण पश्चिम बंगाल में झमाझम बारिश हो रही है। चक्रवात बुलबुल के सुंदरवन के पास टकराने की उम्मीद जताई गई। बारिश से कोलकाता, हावड़ा, हुगली, 24 परगना जिलों समेत प्रदेशभर में जनजीवन पर असर पड़ा है। बुलबुल के प्रभाव से शुक्रवार शाम से ही बारिश हो रही है। तेज हवाएं चल रही हैं। लोगों को घर से निकलना मुस्किल हो गया है। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भी भारी बारिश हो रही है। राज्यभर में बुलबुल को लेकर सरकार सतर्क है।  मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति  120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे हो चुकी है। बुलबुल धीरे-धीरे यह पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। मछुआरों को समुद्र से वापस लौटा दिया गया है। प्रशासन ने  सात जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया है। दीघा और गंगासागर में पर्यटकों को समुद्र के किनारे जाने से मना कर दिया गया है।
Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …