Home / National / रेलवे में बड़े पैमाने पर फेरबदल, कई जोनों में नए महाप्रबंधकों की नियुक्ति
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रेलवे में बड़े पैमाने पर फेरबदल, कई जोनों में नए महाप्रबंधकों की नियुक्ति

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में उच्च स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जोनों में नए महाप्रबंधकों की नियुक्ति की गई है। रेलवे बोर्ड द्वारा गुरुवार को जारी आदेशों के अनुसार राष्ट्रपति ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है।
रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक, रामाश्रय पांडे को पश्चिम रेलवे का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है, जबकि राजीव श्रीवास्तव को सेंट्रल रेलवे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह पी. अनंथ को दक्षिण पश्चिम रेलवे का महाप्रबंधक बनाया गया है।
इसके अलावा दिलीप कुमार सिंह को पश्चिम मध्य रेलवे का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। रमण कृष्णन को मॉडर्न कोच फैक्टरी, रायबरेली का महाप्रबंधक बनाया गया है, वहीं अनिल कुमार जैन को दक्षिण पूर्व रेलवे का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।
रेलवे बोर्ड ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे कार्यभार ग्रहण और त्याग की तिथियों की सूचना उपलब्ध कराएं। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और अगली सूचना तक ये आदेश प्रभावी रहेंगे।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …