भुवनेश्वर । रायगड़ा जिले के मुनिगुडा प्रखंड के थुआपाडी गांव में सड़क निर्माण के काम में लगे तीन वाहनों को माओवादियों ने फूंक दिया है। माओवादियों ने बीती रात इस कार्य को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 से अधिक माओवादी देर रात गांव में आये और कहा कि बार-बार सड़क निर्माण के काम को रोकने के लिए कहे जाने के बाद भी निर्माण कार्य जारी है। इस कारण वे वहां खड़े तीन वाहन जिसमें एक बुल़डोजर, रोलर भी शामिल हैं उन्हें आग के हवाले कर दिया है। इसके बाद वे वहां से भाग निकले। घटनास्थल पर माओवादियों के पोस्टर भी मिला है जिसमें प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सारदापुर-थुआपडी के बीच चल रहे सड़क निर्माण के काम को तत्काल रोकने की मांग की है। निर्माण काम बंद न किये जाने की स्थिति में इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
Check Also
पूजा से पहले भुवनेश्वर-कटक की सड़कों की मरम्मत के लिए दो दिन की समयसीमा
कार्य मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने अधिकारियों को दिए निर्देश पूजा मार्गों, …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
