Home / West Bengal / हाथीघीस्सा के समीप बस पलटी, एक की मौत, कई घायल

हाथीघीस्सा के समीप बस पलटी, एक की मौत, कई घायल

सिलीगुड़ी – नक्सलबाड़ी थाना अन्तर्गत हाथीघीस्सा टोल प्लाजा के समीप एशियन हाईवे 2 पर एक बस अचानक पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि कई घायल हैं। मिली जानकारी अनुसार, सिलीगुड़ी की ओर जा रही एक बस हाथीघीस्सा के समीप अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई।  घायलों का इलाज हेतु हॉस्पिटल भेजा गया । पुलिस मौके पर पहुंच अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।

बागडोगरा में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, सवार युवक युवती घायल 

बागडोगरा थाना अन्तर्गत पानीघाटा मोड़ में सोमवार को एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु हॉस्पिटल भेजा गया। मिली जानकारी अनुसार, बागडोगरा स्थित पानीघाटा मोड़ में एक स्कूटी अनियंत्रित होकर हाईवे पर बने डिवाइडर से जोरदार टक्कर हो दुर्घटनाग्रस्त हो गई । दुर्घटना में डिवाइडर से जबरदस्त टकराने से स्कूटी में सवार युवक एवं युवती गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज हेतु हॉस्पिटल भेजा गया। वही स्कूटी को भी काफी क्षति पहुंची है। पुलिस अग्रिम कार्यवाई कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

खोरीबारी ग्राम पंचायत तीन सौ लोगों की स्क्रीनिंग

खोरीबारी- खोरीबारी ग्राम पंचायत के प्रधान हीमाद्री सिन्हा के नेतृत्व में आज पंचायत क्षेत्र के …