Home / Uncategorized / 40,40,864 लाभार्थियों ने राशन कार्ड के लिए पूरी नहीं की ई-केवाईसी सत्यापन

40,40,864 लाभार्थियों ने राशन कार्ड के लिए पूरी नहीं की ई-केवाईसी सत्यापन

  • ओडिशा में 40 लाख से फर्जी अधिक राशन कार्ड धारक – मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र

भुवनेश्वर। ओडिशा के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने सोमवार को बताया कि राज्य में 40 लाख से अधिक फर्जी राशन कार्ड धारक हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 40,40,864 लाभार्थियों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, जबकि निर्धारित समय सीमा नजदीक आ रही है।
चल रही ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया 31 जनवरी को समाप्त होने वाली है। हालांकि, अब तक केवल 88% लाभार्थियों ने इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
पात्र ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कुल 3.35 करोड़ लाभार्थियों को अपनी ई-केवाईसी अपडेट करनी थी। अब तक केवल 2.94 करोड़ लाभार्थियों ने ई-केवाईसी सत्यापन पूरा किया है। इसके अलावा, लगभग 1.30 लाख ओडिया लोग जो राज्य के बाहर काम कर रहे हैं, उन्होंने भी अपनी ई-केवाईसी पूरी कर ली है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित

 खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …