Home / Uncategorized / केन्दुझर में दुश्मनी के चलते डम्पर चालक ने वृद्ध व्यक्ति और महिला को रौंदा

केन्दुझर में दुश्मनी के चलते डम्पर चालक ने वृद्ध व्यक्ति और महिला को रौंदा

  • हत्या के आरोप में गिरफ्तारी

  • घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति

केंदुझर। केंन्दुझर जिले के घासीपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के नदुआ गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक आरोपी ने पुरानी दुश्मनी के कारण डम्पर से दो व्यक्तियों, एक महिला और एक वृद्ध पुरुष, को रौंद डाला। मृतकों की पहचान पानु प्रस्टी और संजुलता पलई के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, नदुआ गांव का ही आरोपी भंज पृष्टि ने पुराने दुश्मनी के कारण पानु और संजुलता को डम्पर से रौंद डाला। यह घटना दिन में हुई।
घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत पानु और संजुलता को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। इस घटना की जानकारी पाते ही घासीपुरा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
आरोपी भंज को गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल उससे पूछताछ जारी थी।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी भंज एक डम्पर चालक है और उसने पुराने दुश्मनी का बदला लेने के लिए यह घिनौनी हरकत की। हालांकि, इस पुरानी दुश्मनी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित

 खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …