Home / Uncategorized / सही सूचना तथा बुनियादी कृषि इनपुट से किसानों की समस्‍याओं का समाधान करना समय की आवश्‍यकता : तोमर

सही सूचना तथा बुनियादी कृषि इनपुट से किसानों की समस्‍याओं का समाधान करना समय की आवश्‍यकता : तोमर

  • कृषि मंत्री ने पहली राष्‍ट्रीय कृषि रसायन कांग्रेस का उद्घाटन किया

  • कृषि क्षेत्र में लगभग 86 प्रतिशत किसान हैं और राष्‍ट्रीय अर्थव्‍यवस्‍था में उनका महत्‍पूर्ण है योगदान

नई दिल्ली – केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री श्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश के छोटे और मझौले किसानों की समस्याओं का समाधान सही ज्ञान पहुंच प्‍लेटफार्म बनाकर तथा किफायती बुनियादी कृषि इनपुट के प्रावधानों से किया जा सकता है। श्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर नई दिल्‍ली में प्रथम राष्‍ट्रीय कृषिरसायन कांग्रेस का उद्घाटन कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में लगभग 86 प्रतिशत किसान हैं और राष्‍ट्रीय अर्थव्‍यवस्‍था में उनका योगदान महत्‍पूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि पहले के समय में कृषि क्षेत्र पूरी तरह से लैस नहीं था, लेकिन अब किसानों, वैज्ञानिकों तथा प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण तथा फसल बीमा योजनाओं से भारत का कृषि क्षेत्र फल फूल रहा है और सुरक्षित क्षेत्र हो गया है। श्री तोमर ने कहा कि यदि इसी तरह से आबादी बढ़ती रही तो 2050 तक हमें और अधिक खाद्यान उत्‍पादन करना होगा। यह चुनौतीपूर्ण है। श्री तोमर ने कहा कि जलवायु स्थितियों, जल संरक्षण जैसे पहलुओं को ध्‍यान में रखते हुए अब फोकस सतत उत्‍पादन से सतत कृषि खाद्य प्रणाली पर देने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि कृषि को छोटी गतिविधि से बदलकर पूरी तरह लाभकारी आजीविका पेशे के रूप में बदलने की आवश्‍यकता है ताकि किसानों का बोझ कम हो सके। उन्‍होंने कहा कि सरकार, उद्योग जगत, वैज्ञानिक तथा विस्‍तार मशीनरी सहित विभिन्‍न स्‍तरों पर सभी हितधारकों द्वारा ‘किसान प्रथम’ के दृष्टिकोण को अपनाना होगा। उन्‍होंने कृषि क्षेत्र के सभी हितधारकों से अलग-अलग काम करने की जगह एक साथ काम करने का अनुरोध किया ताकि कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाया जा सके और यह क्षेत्र देश की प्रगति में योगदान दे सके। कृषि और किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि भारत के किसान कृषि क्षेत्र में लायी गई कई क्रांतियों के भागीदार व साक्षी रहे हैं| इस दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ते रहने के लिए उन्हें उपयुक्त तकनीकों के साथ साथ सही मार्गदर्शन की भी आवश्यकता होती है| इस दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए देश में कृषि अनुसंधान और शिक्षा के प्रमुख संस्थान भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, नई दिल्ली  ने किसानों के साथसाथ विभिन्न कृषिपारिस्थितिक स्थितियों के अनुसार अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के निर्माण और प्रसार के माध्यम से किसानों व राष्ट्र की समृद्धि के लिए सराहनीय योगदान दिया है। संस्थान ने पूरे देश में कृषि टेक्नोलॉजी के लिए अनेक नवाचारी तौर- तरीके विकसित किए हैं। उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता विस्तार प्रणाली की दक्षता को बढ़ाना है और किसानों में नवाचारी उपायों के उपयोग को बढ़ावा देना है। कृषि रसायन क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिको का योगदान सराहनीय है। कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि रसायन क्षेत्र के विकास तथा पर्यावरण सुरक्षा के पहलुओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रीय कृषि रसायन कांग्रेस : कृषि रसायन के विभिन्न मोर्चों पर देश की स्थिति पर विचार करने के लिए कांग्रेस की बैठक 13-16 नवम्बर, 2019 तक नई दिल्ली के पूसा संस्थान में हो रही है।

Share this news

About desk

Check Also

ODISHA CM MAJHI इको और एडवेंचर टूरिज्म के लिए ओडिशा बने आदर्श गंतव्य : मोदी कहा- प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर और अपार संभावनाओं से भरपूर है राज्य भुवनेश्वर। ओडिशा राज्य प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन की असीम संभावनाओं के लिए प्रसिद्ध है। लगभग 30% क्षेत्र में फैले घने वन, 500 किलोमीटर से अधिक लंबा तटीय क्षेत्र और विश्व धरोहर में शामिल जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थल इसे इको और एडवेंचर टूरिज्म का आदर्श गंतव्य बनाते हैं। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा : मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि यह राज्य हर प्रकार के अनुभव के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है। राज्य सरकार और निजी क्षेत्र को मिलकर इस क्षेत्र में काम करना चाहिए ताकि एक नई पर्यटन क्रांति की शुरुआत हो सके। इको और एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाएं ओडिशा का विविध भौगोलिक परिदृश्य इसे इको और एडवेंचर टूरिज्म के लिए आदर्श बनाता है। उल्लेखनीय है कि चिलिका झील, सिमिलिपाल नेशनल पार्क, भीतरकनिका नेशनल पार्क और सातकोसिया अभ्यारण्य जैसे स्थानों पर इको टूरिज्म की अनंत संभावनाएं हैं। ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग, बोटिंग और जंगल सफारी जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए यह स्थान उपयुक्त हैं। तटीय क्षेत्र में पुरी और चांदीपुर जैसे समुद्री तट पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा, समुद्री खेल गतिविधियों के विकास की भी बड़ी संभावनाएं हैं। सांस्कृतिक धरोहर की खासियत जगन्नाथ पुरी मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर और लिंगराज मंदिर जैसे ऐतिहासिक धरोहरों के कारण ओडिशा सांस्कृतिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है। मोदी ने कहा कि हाल ही में जी20 सम्मेलन में कोणार्क मंदिर के पहिए की प्रस्तुति ने वैश्विक मंच पर राज्य की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत किया है। सरकार और निजी क्षेत्र की भूमिका उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। निजी क्षेत्र को भी इस दिशा में निवेश के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण-संवेदनशील पर्यटन स्थलों का विकास किया जा सके। इको-फ्रेंडली रिसॉर्ट्स, एडवेंचर कैंप्स और पर्यटन गाइड सेवाओं का विकास इस दिशा में महत्वपूर्ण होगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की पहल इको टूरिज्म के विकास से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इको और एडवेंचर टूरिज्म का विकास राज्य की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगा। राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक संसाधन इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। यदि राज्य सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर इस दिशा में काम करें, तो न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों के संवर्धन में भी योगदान होगा।

ओडिशा में सभी 30 जिलों में उद्योग स्थापना के लिए पार्क बनेंगे

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने की घोषणा भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *