Home / Sports / टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आदित्य और आर्यन के प्रदर्शन से आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज जीता
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आदित्य और आर्यन के प्रदर्शन से आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज जीता

नई दिल्ली। दिल्ली के पीजीडीएवी कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज को 7 रन से हरा दिया। विजेता टीम की ओर से खिलाड़ी आदित्य कालरा और आर्यन कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया।
मुकाबले में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 237 रन बनाए। जवाब में महाराजा अग्रसेन कॉलेज 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 230 रन ही बना सका।
विजेता टीम की ओर से आदित्य कालरा (64 रन, 22 गेंद, 11 चौके, 3 छक्के), वरुण बिष्ट (नाबाद 43 रन, 27 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) और अमान सुहैल (नाबाद 41 रन, 20 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) ने शानदार बल्लेबाजी की। आर्यन कुमार ने 40 रन देकर 4 विकेट लिए और ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। आदित्य भंडारी ने भी 42 रन देकर 2 विकेट लिए।
महाराजा अग्रसेन कॉलेज को ऑलराउंडर उत्कर्ष श्रीवास्तव (54 रन, 24 गेंद, 3 चौके, 5 छक्के और 24 रन देकर 3 विकेट) और जय सिंह (29 रन, 21 गेंद, 4 चौके, 5 छक्के) से काफी मदद मिली, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं रहा।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …