
कोलकाता- देश में स्पिन गेंदबाजी की कला दम तोड़ रही है। यह मानना है पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक का। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई ऐसा खिलाड़ी बचा है, जो इस कला का प्रदर्शन कर सके। आठ टेस्ट और 37 एकदिवसीय खेलने वाले बायें हाथ इस पूर्व गेंदबाज ने देश में अच्छे स्पिनरों की कमी नाखुशी जताई। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे पास मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न या डेनियल विटोरी जैसा गेंदबाज हो, जो गेंद को हवा में रहते हुए बल्लेबाज को चकमा दे सके और अपने तरीके से आक्रामक रहे। अभी इसकी कमी खल रही है। ऐसा भी समय था जब कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण कई अच्छे स्पिनर अपने राज्य के टीमों में जगह नहीं बना पाते थे, लेकिन फिलहाल स्पिन विभाग में भारत के पास अच्छे गेंदबाजों की काफी कमी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
