Home / Odisha / बाबू कांग के निशानदेही पर वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त

बाबू कांग के निशानदेही पर वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त

संबलपुर। कुख्यात अपराधी बाबू कांग के निशानदेही पर संबलपुर पुलिस की विशेष टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारकर वाहन एवं अन्य सामग्री बरामद किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों हुए मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी बाबू कांग उफ सरफराज खान को ठेलकुली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद संबलपुर पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया। जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ आरंभ हुई तो उसने कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किया है। जिसके बलपर पुलिस अपनी कार्रवाई भी आगे बढ़ा रही है। पहले चरण में पुलिस ने दो वाहन एवं अन्य कुछ सामग्री बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आगे और भी सामग्री बरामद होने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …