
भुवनेश्वर। पंचायतीराज व पेयजल विभाग के अधीन संस्था ओरमास द्वारा आयोजित शिशिर सरस मेले का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मेले में शामिल स्वयं सहायिका समूहों के स्टालों को देखा व उनकी प्रशंसा की। उद्घाटन कार्यक्रम में विभागीय मंत्री प्रताप जेन, विज्ञान मंत्री अशोक पंडा, विधायक अनंत नारायण जेना, सुशांत कुमार राउत व विभाग के सचिव देवरंजन कुमार सिंह उपस्थित थे। इस बार के मेले में कुल 300 स्टाल हैं। मेले को प्लास्टिक व पोलीथिन मुक्त रखा जाने का निर्णय किया गया है। इस बार मेले में 25 प्रदेश शामिल हो रहे हैं। इस मेले में 12 स्टालों में फूड कोर्ट खोला गया है।

इसमें 8 राज्य जैसे बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरि
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
