Home / Odisha / नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भाजपा का जनजागरण अभियान रविवार से

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भाजपा का जनजागरण अभियान रविवार से

  • केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे शुभारंभ

भुवनेश्वर – नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में रविवार से जनजागरण अभियान का शुभारंभ करेगी। केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रविवार को ओडिशा आ कर इसका शुभारंभ करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्री कुलस्ते केन्द्रापड़ा जिले के महाकालपड़ा में इस अभियान का शुभारंभ करते हुए इस विधेयक के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक द्वारा भारतीय नागरिकों के अधिकारों का हनन नहीं होगा। इसमें केवल तीन पड़ोसी देशों से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होने वाले लोगों को नागरिकता दिये जाने का प्रावधान है, लेकिन कांग्रेस जैसे विपक्षी पार्टियों ने इस कानून को लेकर देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में पांच बड़ी रैलियां व आम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। आगामी 6 को कटक में 20 हजार लोगों की एक रैली आयोजित होगी। इसमें केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान शामिल होंगे। भुवनेश्वर में एक बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ता राज्य के समस्त 36 सांगठनिक जिलों में कार्यक्रम करेंगे। यह अभियान 15 जनवरी तक चलेगा।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …