भुवनेश्वर. नई दिल्ली में कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राजेश टिकैत ओडिशा में भी किसान आंदोलन की धार को तेज करेंगे. जानकारी के अनुसार, आगामी 19 मार्च को जाजपुर जिले के चंडीखोल में आयोजित होने वाली एक महापंचायत में शिरकत करेंगे और आंदोलन को धार प्रदान करेंगे.
किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राजेश टिकैत ओडिशा में भी किसान आंदोलन की धार को तेज करेंगे.
19 मार्च को जाजपुर जिले के चंडीखोल में आयोजित होने वाली एक महापंचायत में शिरकत करेंगे और आंदोलन को धार प्रदान करेंगे. https://t.co/P44V0T47Jp— INDO ASIAN TIMES (@IndoAsianTimes) March 5, 2021
साथ ही केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर दवाब बनाने के लिए यहां किसान आंदोलन को तेज करने का प्रयास करेंगे.
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर नवनिर्माण कृषक संगठन की ओर से आगामी 19 मार्च को चंडीखोल में इस महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है. नवनिर्माण कृषक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार ने बताया कि इसमें किसान नेता राकेश टिकैत के साथ-साथ गुरनाम सिंह चन्नी, बलबीर सिंह राजबाला भी शामिल होंगे. इसके साथ-साथ नवनिर्माण किसान शिक्षक संगठन के राज्यभर से कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal


