Home / Odisha / ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 87 नये मामले

ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 87 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 74 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 337191 हो गई है. अभी तक राज्य में 334519 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 703 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 74 नये मामलों में से 45 संगरोध से हैं, जबकि 29 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 16 जिलों से हैं. इनमें सुंदरगढ़ जिले में सर्वाधिक 13 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. अनुगूल जिले में से एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाये गये हैं. बालेश्वर जिले से 02 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बरगढ़ जिले से 03 संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि भद्रक जिले 02 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है. बलांगीर जिले से 03 संक्रमित पाये गये हैं. बौध, कटक, देवगढ़, ढेंकानाल जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है.गजपति जिले से 01, गंजाम जिले से 01 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. जगतसिंहपुर जिले से एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है.जाजपुर जिले से 03 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले से 06 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी व कंधमाल जिले से कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है.केद्रापड़ा जिले से 01 तथा केन्दुझर जिले से 01 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है. खुर्दा जिले से 08 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.कोरापुट व मालकानगिरि जिले में एक भी संक्रमित की पहचान नहीं हुई है. मयूरभंज जिले से 05 संक्रमितों की पहचान की गई है. नवरंगपुर, नयागढ़ व नुआपड़ा जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं. पुरी जिले में 04 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. संबलपुर जिले से 12 संक्रमितों की पहचान की गई है. सोनपुर से 4 संक्रमित की पहचान हुई है. सुंदरगढ़ जिले से 13 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल से 02 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है.

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …