भुवनेश्वर । राज्य सरकार द्वारा 2019-20 वर्ष के लिए खरीफ धान की खरीद की प्रक्रिया के तहत गुरुवार तक 1 लाख 41 हजार 540 किसानों से धान खरीदी गयी है । बुधवार तक विभिन्न धान खरीद केन्द्रों से कुल 96 लाख 11 हजार 24 क्विंटल धान की खरीद की गई है। गत वर्ष की तुलना में आज तक खरीदी 43 प्रतिशत अधिक है। खाद्य व आपूर्ति विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इस विज्ञप्ति के अनुसार, धान संग्रहण के लिए आनलइन के जरिये पंजीकृत किसानों को पी- पास के जरिये अग्रीम टोकन प्रदान किया जा रहा है। बुधवार तक 27 जिलों के कुल 3 लाख 77 हजार 298 टोकन प्रदान किया गया है। खरीफ धान संग्रहण में इस साल बरगढ जिले में सर्वाधिक 52 हजार 727 किसानों से कुल 34 लाख 41 हजार 940 क्विंटल धान की खरीद की गई है। इसी तरह कलाहांडी जिले के 19 हजार 324 किसानों से 13 लाख 38 हजार 275 क्विंटल, बलांगीर जिले के 10 हजार 547 किसानों से 7 लाख 58 हजार 29 क्विंटल की धान खरीद की गई है ।
Check Also
पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान
आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
