Home / Odisha / संबलपुर-बस के भीतर महिला के साथ दुष्कर्म

संबलपुर-बस के भीतर महिला के साथ दुष्कर्म

  • 15 दिन बाद मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

संबलपुर। अंईठापाली बस स्टैंड में बस के भीतर एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना के करीब 15 दिन बाद पीडि़त महिला अंईठापाली थाना पहुंची औरं मामला दर्ज कराया है। अंईठापाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला अंईठापाली थाना इलाके की रहनेवाली है। कुछ साल पहले पति से विवाद होने के बाद वह अकेली रह रही है। इस बीच उसे भुवनेश्वर के एक प्राईवेट कंपनी में काम मिल गया। काम के सिलसिले में अक्सर वह भुवनेश्वर आनाजाना करती रही है। 15 दिन पहले वह भुवनेश्वर जाने के लिए घर से रवाना हुई और अंईठापाली बस स्टैंड पहुुंची। इस दौरान एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान ही उस व्यक्ति ने महिला को अपने झांसे में लिया और दोनों भुवनेश्वर जानेवाली बस में सवार हो गए। आरोप है कि इस दौरान उस व्यक्ति के बस का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। अंईठापाली पुलिस का कहना है कि मामले की सिरे से जांच की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। खबर लिखे जानेतक पुलिस की कार्रवाई जारी थी, तथा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …