भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में दो मामले दर्ज किया गया है. पूरे प्रदेश के 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 677 वाहनों को बरामद किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 19,21,050 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. कटक में मास्क न पहनने पर 165 लोगों से वसूला जुर्माना
कटक कमिश्नरेट पुलिस ने गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वाले 165 लोगों से जुर्माना वसूला है. कटक के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटों में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करने वाले 602 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है. इसी तरह मोटर वेहिक्ल एक्ट व ओडिशा शहरी पुलिस कानून के उल्लंघन को लेकर 612 लोगों से भी जुर्माना लिया गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
