भुवनेश्वर । कोरापुट जिले के जयपुर में प्रसिद्ध शिव मंदिर गुप्तेश्वर पीठ के अंदर एक अज्ञात युवक की लटकता हुआ शव मिला है। सुबह मंदिर के पुजारी ने उसका शव देखा। शिव लिंग से कुछ दूरी ही पर ही उसका शव मिला है। इस मामले में पुलिस को सूचना दिये जाने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच का कार्य शुरु कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर के पूजक ने उसके शव को देखा। इसके बाद उन्होंने मंदिर के मुख्य पुजारी व पुलिस को सूचना दी। इस बारे में देवोत्तर विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे स्थानीय तहसीलदार को भी सूचना दी गई। अभी तक मृतक का परिचय नहीं मिल पाया है और न ही उसके मृत्यु के कारण के बारे में जानकारी मिल पायी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
