-
कुल पाजिटिव संख्या 1,31,382 हुई
-
वर्तमान में 99,398 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
-
सक्रिय मामलों की संख्या 31362 है
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 3490 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 1,31,382 हो गई है. राज्य में वर्तमान में 99,398 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना से 569 की मौत हो चुकी है और 53 कोरोना संक्रमित अन्य वजहों से मरे हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 31362 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 3490 नये मामलों में से 2094 संगरोध से हैं, जबकि 1396 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में सर्वाधिक से 767 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 38, बालेश्वर जिले से 92, बरगढ़ जिले से 81, भद्रक जिले से 89, बलांगीर जिले से 110, बौध जिले से 25 तथा कटक जिले से 376 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ़ जिले से 27, ढेंकानाल जिले से 81, गजपति जिले से 53, गंजाम जिले से 69, जगतसिंहपुर जिले से 91, जाजपुर जिले से 178, झारसुगुड़ा जिले से 103, कलाहांडी जिले से 39, कंधमाल जिले से 84, केन्द्रापडा जिले से 85, केन्दुझर जिले से 55 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
कोरापुट जिले से 93 , मालकानगिरि जिले से 22, मयूरभंज जिले से 207, नवरंगपुर जिले से 40, नय़ागढ़ जिले से 34 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले से 102, पुरी जिले से 217, रायगड़ा जिले से 206, संबलपुर जिले से 85, सोनपुर से 107 तथा सुंदरगढ़ जिले से 64 नये मामले सामने आये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
