संबलपुर। भतरा में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धनुपाली पुलिस ने नरेश भोई नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी भी भतरा का ही रहनेवाला बताया गया है। महिला ने पुलिस को सौंपे अपनी शिकायत में कहा है कि वह अपने रोजमर्रा के काम में लगी थी, इस दौरान नरेश वहां पहुंचा और उसके साथ अभद्रता करना आरंभ किया। जब उसने उसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट आरंभ कर दिया। धनुपाली पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Check Also
पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान
आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
