-
21 अप्रैल को पूरे जिले को घोषित किया गया नो-ड्रोन और नो-फ्लाइंग जोन
-
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
झारसुगुड़ा। झारसुगुड़ा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 21 अप्रैल को पूरे जिले में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने झारसुगुड़ा को नो-ड्रोन ज़ोन और नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है।
जिलाधिकारी एवं कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए पुलिस टीमों को सतर्क रहने और नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे के दौरान जिले के किसी भी हिस्से में ड्रोन या अन्य हवाई उपकरणों के उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाए रखने पर जोर देते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने भी लोगों से शांति और सुरक्षा बनाए रखने में प्रशासन का साथ देने का आग्रह किया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
