Home / Odisha / अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस-बीजद गठबंधन की चर्चा तेज
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस-बीजद गठबंधन की चर्चा तेज

  •     गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा – भक्त चरण दास

  •     अभी तक किसी प्रकार का औपचारिक निर्णय नहीं – बीजद

  •  सभी विपक्षी दल एकजुट हों, मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी: मनमोहन सामल

भुवनेश्वर। अंबेडकर जयंती के अवसर पर ओडिशा की राजनीति में कांग्रेस और बीजू जनता दल (बीजद) के संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस मुद्दे पर दोनों दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य इकाई इस विषय पर निर्णय लेने की स्थिति में नहीं है और यह फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा लिया जाएगा।

वहीं, बीजद नेता देवी प्रसाद मिश्र ने कहा कि इस तरह की राजनीतिक चर्चाएं समय-समय पर होती रहती हैं और इसमें कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी प्रकार का औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है। साथ ही उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि राजनीति में चर्चाएं चलती रहती हैं, लेकिन बिना पुष्टि के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना स्थिति स्पष्ट हुए अनुमान लगाना सही नहीं है।

बीजद-कांग्रेस गठबंधन को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी विपक्षी दलों के एकजुट होना चाहिए।

मनमोहन सामल ने कहा कि सभी विपक्षी दलों का एक साथ आकर एक मजबूत शक्ति का निर्माण करना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। हालांकि, उन्होंने बीजद और कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर टिप्पणी करने से परहेज करते हुए कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है और इस पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र के सुचारु संचालन के लिए एक सशक्त विपक्ष का होना अत्यंत आवश्यक है। विपक्ष को केवल विरोध के लिए विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि रचनात्मक सुझावों के साथ सरकार के कार्यों में सहयोग करना चाहिए।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …